tollfreeराष्ट्रीय टोल फ्री नंबर1800 425 00 000
financial Result

कंप्लीट हेल्थ केयर इंश्योरेंस

कंप्लीट हेल्थ केयर इंश्योरेंस

कंप्लीट हेल्थ केयर इंश्योरेंस

 

मैं स्वास्थ्य बीमा के लिए आवेदन कैसे दे सकता हूं?

                                                                                                                                                                       

आवेदक हमारे इंडओएसिस मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा के लिए आवेदन कर सकते है।

आप अपने  इंडओएसिस मोबाइल ऐप में लॉगइन करें, वहाँ “वेल्थ एंड इंश्योरेंस” आइकन पर क्लिक करें और फिर “बाय आई” का विकल्प चुन सकते हैं।

क्या बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु इंडियन बैंक में मेरा खाता होना आवश्यक है? हां, बीमा के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक का बचत खाता होना चाहिए।
क्या बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु मुझे शाखा में जाने की आवश्यकता है? नहीं, आवश्यक नहीं है।

ऑनलाइन के माध्यम से बीमा की प्रक्रिया बहुत आसान है। ग्राहक हमारे इंडओएसिस मोबाइल ऐप के माध्यम से इस सुविधा को प्राप्त कर सकते हैं। किसी सहायता के लिए ग्राहक अपनी “होम ब्रांच” से संपर्क कर सकता है।

“कंप्लीट हेल्थ केयर” क्या है? मेसर्स यूएसजीआईसीएल की “कंप्लीट हेल्थ केयरमेडिक्लेम बीमा कवर प्रदान करता है, जो इंडियन बैंक में बचत बैंक खाता या चालू बैंक खाते मैन्टेन करने वाले एनआरआई सहित सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि संबंधित कवर केवल भारत के अस्पतालों में इलाज के लिए उपलब्ध है। ग्लोबल कवरेज ऐड-ऑन विकल्प के रूप में उपलब्ध है।
“कंप्लीट हेल्थ केयर” के अंतर्गत क्या-क्या कवर किया गया हैं? जब बीमित व्यक्ति किसी दुर्घटना में जख्मी हो जाता है या वह किसी बीमारी से पीड़ित हो जाता है और डॉक्टर द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी जाती है, तो  बीमित व्यक्ति के लिए अस्पतालीय खर्च इसमें कवर है। 
बीमा में उपलब्ध इंश्योर्ड राशि क्या हैं? इंश्योर्ड राशि अलग-अलग प्लान में 4,00,000 रुपये से लेकर 50,00,000 रुपये तक है, जो निम्न है:

 

प्लान के प्रकार:

 

1. एसेंशियल (4,00,000 और 5,00,000)

2. प्रीविलेज़ (6,00,000 से 10,00,000)

3. प्लस (15,00,000 और 20,00,000)

4. प्रीमियर (25,00,000 और 30,00,000)

5. एक्जेक्यूटिव (40,00,000 और 50,00,000)

6. डिजी प्रो (4,00,000 से 10,00,000)

क्या पॉलिसी में क्लेम फ्री ईयर के लिए कोई बोनस है? • प्रत्येक क्लेम फ्री ईयर के लिए बीमा राशि के 10% का क्यूम्यूलेटीव बोनस लागू होगा, जो बीमा राशि के 50% तक हो सकता है। पॉलिसी के तहत बेस एसआई के 10 लाख तक के लिए इनपेशेंट सम इंश्योर्ड (प्लान – बेसिक, एसेंशियल, प्रीविलेज़ और डिजी-प्रो)

एवं

• इस वर्ष बीमा राशि का 20%, अधिकतम क्यूम्यूलेटीव बोनस, बेस एसआई के 15 लाख से 50 लाख तक पॉलिसी के तहत इनपेशेंट सम इंश्योर्ड के 100% से अधिक नहीं होगा (प्लस, प्रीमियर, एक्जीक्यूटिव)

 

• दावे की स्थिति में, क्यूम्यूलेटीव बोनस उस पॉलिसी वर्ष में बढ़ी हुई सम इंश्योर्ड का 10% और / या 20%

(चयनित योजना के अनुसार) कम हो जाएगी।

इस पॉलिसी में कौन से वैकल्पिक कवर उपलब्ध हैं ? वैकल्पिक कवर हैः

ए. वैलनेस बेनिफिट

बी. आपातकालीन सहायता सेवा

सी. व्यक्तिगत दुर्घटना कवर

डी. रेस्ट क्योर, पुनर्वास और राहत केयर, नर्सिंग केयर व्यय एक्सटेंशन

इ. आपातकालीन यात्रा भत्ता

एफ. अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद की सुविधा

जी. मातृत्व और चाइल्डकेयर बेनिफिट वेटिंग अवधि में संशोधन

एच. गैर-चिकित्सा मदों के लिए कवरेज

आई. रिस्टोर बेनिफिट के तहत कंडीशन वेवर

जे. डेली हॉस्पिटल कैश

के. गंभीर बीमारी पर कवर

एल. पूर्व-मौजूदा रोग वेटिंग पीरियड

एम. आउट पेशेंट डेंटल वेटिंग पीरियड संशोधन

एन. सेकेंड ऑपिनियन

ओ. मोटापा/वजन नियंत्रण व्यय एक्सटेंशन

पी. बाँझपन और बांझपन उपचार का व्यय  एक्सटेंशन

क्यू. इन्हान्स्ड ऑर्गन डोनर व्यय

आर. प्रीमियम में छूट

एस. ग्लोबल कवर

टी. मेडिकल आधार पर सुझाए गए सपोर्ट डिवाइस

यू. होम केयर उपचार

वी. रोग प्रबंधन कार्यक्रम

डब्ल्यू. आधुनिक उपचार

पॉलिसी में उपलब्ध अवधि क्या है? एक वर्ष से तीन वर्ष तक की पॉलिसी अवधि उपलब्ध है।
क्या मौजूदा बीमारियों को कवर करने के लिए कोई वेटिंग पीरियड लागू है? पहले से मौजूद बीमारी (पीईडी) के इलाज से संबंधित खर्च और इसकी जटिलताओं को पहली पॉलिसी की शुरुआत की तारीख के बाद 36 महीने के निरंतर कवरेज की समाप्ति तक बाहर रखा जाएगा।
क्या पॉलिसी के साथ कोई डिस्काउंट उपलब्ध है?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हाँ, एक वर्ष से अधिक की पॉलिसी अवधि के लिए  डिस्काउंट उपलब्ध है।

पॉलिसी  की अवधि डिस्काउंट %
1 0%
2 5%
3 7.5%

 

हां, फैमिली फ्लोटर पॉलिसी में प्रीमियम पर डिस्काउंट  उपलब्ध है।

सदस्यों की संख्या डिस्काउंट
1 0%
2 2.5%
3 5.0%
>3 7.5%
पॉलिसी के तहत लागू नहीं होने वाले प्रमुख बिन्दु क्या है?

 

पॉलिसी में शामिल नहीं होने वाले प्रमुख बिन्दु निम्नवत हैं:

. चेंज-ऑफ-जेंडर उपचार:
. कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी:

क्या इसमें कोई टैक्स बेनिफिट है? हां, भुगतान किया गया प्रीमियम टैक्स बेनिफिट के लिए पात्र है।
इस  पॉलिसी को लेने के लिए कौन पात्र है? इंडियन बैंक के वे सभी खाताधारक इस पॉलिसी को ले सकते हैं जिनकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 75 वर्ष है तथा आश्रित बच्चों की प्रवेश आयु न्यूनतम 91 दिन–अधिकतम 25 वर्ष है।
पॉलिसी में लागू फ्रीलुक अवधि क्या है?

 

आपको पॉलिसी प्राप्त होने की तारीख से कम से कम 15 दिनों की अवधि तक पॉलिसी के नियमों और शर्तों की समीक्षा करने और स्वीकार्य न होने पर उसे वापस करने की अनुमति है।
क्या पॉलिसी के तहत सम इंश्योर्ड में वृद्धि की अनुमति है? पॉलिसी के तहत सम इंश्योर्ड को केवल नवीनीकरण पर ही बढ़ाया जा सकता है, जो अंडरराइटर की मंजूरी के अधीन है।
क्या पोर्टेबिलिटी “कंप्लीट हेल्थ केयर” पर लागू है?

 

हां, यदि इंश्योर्ड व्यक्ति मौजूदा आईआरडीएआई (स्वास्थ्य बीमा) विनियमों के पोर्टेबिलिटी मानदंडों के तहत बिना किसी ब्रेक के लगातार कवर किया गया है तो उसके लिए वेटिंग अवधि पूर्व कवरेज की सीमा तक कम हो जाएगी।

 

( अंतिम संशोधन May 11, 2023 at 08:05:25 PM )

ChatBot
Ask ADYA
ChatBot Logo
ADYA