आईबी होम लोन प्लस
| पात्रता | सभी मौजूदा गृह ऋण ग्राहक जिन्होंने नियमित रूप से न्यूनतम 12 ईएमआई चुकाया है और उधारकर्ता द्वारा मकान / फ्लैट का कब्जा लिया गया है।
जिन स्टाफ सदस्यों / अधिकारियों ने आईबीएचएल का लाभ उठाया है और एसएचएल में परिवर्तित किया है, वे भी पात्र हैं। |
| उद्देश्य | सट्टेबाजी के अलावा कोई भी प्रामाणिक उद्देश्य |
| ऋण राशि | न्यूनतम राशि – रु.1.00 लाख
अधिकतम राशि – रु.60.00 लाख गृह ऋण पर लागू अनुसार आयु / आय स्तर की गणना / एनटीएचपी के अधीन। |
| मार्जिन | मामला अनुसार 90% / 80% / 75% बकाया गृह ऋण राशि के लिए आवश्यक मार्जिन के बाद गृह संपत्ति के अवशिष्ट मूल्य (आरएसवी) के 70% के आधार पर ऋण राशि की गणना की जाती है। |
| प्रसंस्करण शुल्क | समय-समय पर कॉर्पोरेट कार्यालय के निदेशानुसार |
| ब्याज दर | कृपया हमारे बैंक की वेबसाइट के होम पेज पर ऋण दर से संबंधित लिंक देखें |
| पुनर्भुगतान | 120 माह |
| पुनर्भुगतान प्रभार | शून्य |
| ज़मानत | गृह संपत्ति का साम्यिक बंधक
*{साम्यिक बंधक पंजीकृत (आवेदक की लागत पर) किया जाए, यदि उस राज्य में जहां संपत्ति स्थित है, ऐसा प्रावधान हो} CERSAI पंजीकरण (आवेदक की लागत पर) किया जाए |
| आवेदन के साथ प्रस्तुत किए जानेवाले दस्तावेज | 1. अनुरोध पत्र
2. सक्षम प्राधिकारी से अद्यतन ईसी और कर भुगतान की रसीद 3. पैनल इंजीनियर से मूल्यांकन रिपोर्ट 4. ईएमआई की वसूली के लिए प्राधिकरण पत्र 5. भवन के मूल्य का बीमा और अन्य दस्तावेज उपलब्ध करें |
| अन्य अपेक्षाएं / विवरण | जब भी संस्वीकृति तिथि से तीन वर्ष के भीतर गृह ऋण हेतु अनुरोध किया जाता है तब गृह संपत्ति के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता नहीं होती है जो अवशिष्ट मूल्य की उपलब्धता और एलटीवी को बनाए रखने के अधीन है।
तथापि, जब भी मूल गृह ऋण संस्वीकृति तिथि से 3 साल बाद होम लोन प्लस के लिए अनुरोध किया जाता है तब गृह संपत्ति का पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए। घर में स्वयं रह रहे हों या किराए पर दिया गया हो। भवन / फ्लैट का अवशिष्ट जीवनकाल ऋण की चुकौती अवधि से कम से कम 10 वर्ष अधिक होना चाहिए। |
| खातों का अधिग्रहण | टॉप अप ऋण के अधिग्रहण के लिए भी इसकी अनुमति दी जाती है जो निम्नवत के अधीन है
• गृह ऋण और टॉप अप ऋण दोनों मानक श्रेणी में होने चाहिए। • कम से कम एक वर्ष की अवधि के लिए संतोषजनक रूप से पुनर्भुगतान किया गया हो। • अनुरोध करने पर अधिग्रहण के समय टॉप अप ऋण पर इस शर्त के अधीन विचार किया जा सकता है कि मौजूदा बैंक को गृह ऋण हेतु कम से कम एक वर्ष की अवधि के लिए संतोषजनक रूप से पुनर्भुगतान किया गया हो। |
| मल्टीपल होम लोन प्लस |
|
( अंतिम संशोधन Mar 05, 2021 at 05:03:56 PM )


