| पात्र आवेदक और अपेक्षाएं | 1. अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को खाता खोलने और परिचालित करने की अनुमति है.
2. जमा सावधि जमा राशि के रूप में ही एक वर्ष की न्यूनतम परिपक्वता अवधि के लिए और पांच वर्ष की अधिकतम अवधि के लिए खोला जा सकता है.
3. जमा राशि अमरीकी डॉलर, ग्रेट ब्रिटेन पौंड, यूरो, कनाडाई डॉलर, और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में स्वीकार किए जाते हैं.
4. जमा विदेश से प्रेषण द्वारा, या मौजूदा एनआरई खाते में धारित निधियों द्वारा की जा सकती है
5. खातों अन्य अनिवासी भारतीयों के साथ संयुक्त रूप से खोले जा सकते हैं.
6. ब्याज अर्धवार्षिक रूप से चक्रवर्धित होता है.
|
| सुविधाएं | 1. ऋण सुविधा अधिकतम 20 लाख रूपये तक उपलब्ध है.
2. मूलधन और ब्याज का प्रत्यावर्तन मुक्त रूप से अनुमत है.
3. नामांकन सुविधा उपलब्ध है.
4. खाते पर अर्जित ब्याज आय कर से मुक्त है.
5. एफसीएनआर (बी) जमा खोलने के लिए आवेदन पत्र हमारे बैंक की वेबसाइट www.indianbank.in में उपलब्ध है, जो खाते के प्रकार के लिए अपेक्षित विशिष्ट संकेत के साथ खाता खोलने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है
6. मुख्तरनामें की स्वीकार्यता अनुमत नहीं है
|